थाईलैंड में आम चुनाव के लिए मतदान शुरू | The Voice TV

Quote :

"सफलता अंतिम नहीं है; असफलता घातक नहीं है: आगे बढ़ने का साहस ही मायने रखता है।"— विंस्टन चर्चिल

International

थाईलैंड में आम चुनाव के लिए मतदान शुरू

Date : 14-May-2023

 बैंकॉक, 14 मई । थाईलैंड में आम चुनाव के लिए आज (रविवार) सुबह मतदान शुरू हो गया। थाईलैंड, दक्षिण पूर्व एशिया की दूसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है।

 
 
 
भारतीय समयानुसार मतदान सुबह 8 बजे शुरू हो गया। शाम 5 बजे मतदान समाप्त होगा। लगभग 52 मिलियन मतदाता अगले चार वर्ष के लिए 500 सीट वाली नई प्रतिनिधि सभा के सदस्यों का चयन करेंगे। संसद के निचले सदन में कुल 500 सीटे हैं।
 
इसमें से 400 निर्वाचन क्षेत्र की सीटें हैं और शेष 100 सीटों को प्रत्येक पार्टी के कुल वोट शेयर के अनुपात में वितरित किया गया है। साल 2014 में सैन्य तख्तापलट के बाद दूसरा मतदान है। सेना ने साल 2014 में निर्वाचित सरकार को बाहर कर एक रूढ़िवादी गुट को बहाल किया था।
 
थाईलैंड के दो प्रमुख दल फीयू थाई और प्रोग्रेसिव मूव फॉरवर्ड आम चुनाव का नेतृत्व कर रहे हैं। दोनों ने सेना को राजनीति से हटाने के लिए अभियान चलाया है । अरबपति थाकसिन शिनावात्रा की पार्टी फीयू थाई को जनमत सर्वेक्षण में बड़ी बढ़त हासिल है।

RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement