टोंगा और अफगानिस्तान में भूकंप के झटके | The Voice TV

Quote :

"सफलता अंतिम नहीं है; असफलता घातक नहीं है: आगे बढ़ने का साहस ही मायने रखता है।"— विंस्टन चर्चिल

International

टोंगा और अफगानिस्तान में भूकंप के झटके

Date : 11-May-2023

 नुकूआलोफा, 11 मई  । दक्षिण प्रशांत महासागर के द्वीपीय देश टोंगा तेज भूकंप से हिल गया। रिक्टर पर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 7.6 दर्ज की गयी। अफगानिस्तान के फैजाबाद में भी भूकंप के झटके महसूस किये गए।

यूनाइटेड स्टेट्स जियोलॉजिकल सर्वे के मुताबिक टोंगा के हिहिफो से 95 किलोमीटर उत्तर पश्चिम में 7.6 तीव्रता का भूकंप आया। भूकंप के कारण 210.1 किलोमीटर गहराई तक पृथ्वी हिल गयी। भूकंप से अब तक किसी के हताहत होने की जानकारी नहीं आई है। अमेरिकी सुनामी चेतावनी प्रणाली ने कहा कि भूकंप के बाद सुनामी की कोई चेतावनी नहीं जारी की गई है।

अफगानिस्तान के फैजाबाद में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए। नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी ने जानकारी दी कि अफगानिस्तान में गुरुवार की सुबह 5.51 बजे भूकंप के झटके महसूस किये गए। रिक्टर पैमाने पर इस भूकंप की तीव्रता 4.5 दर्ज की गयी। अफगानिस्तान में आए भूकंप से अभी तक किसी के हताहत होने की जानकारी सामने नहीं आई है।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement