नेपाल के दार्चुला में हिमस्खलन में लापता पांच लोगों की तलाश जारी | The Voice TV

Quote :

"सफलता अंतिम नहीं है; असफलता घातक नहीं है: आगे बढ़ने का साहस ही मायने रखता है।"— विंस्टन चर्चिल

International

नेपाल के दार्चुला में हिमस्खलन में लापता पांच लोगों की तलाश जारी

Date : 03-May-2023

 काठमांडू, 03 मई  । नेपाल के सुदूर पश्चिम प्रांत दार्चुला जिले में हिमस्खलन के दौरान लापता पांच लोगों की तलाश जारी है। यह लोग यार्सागुम्बा (जड़ी-बूटी) एकत्र करने गए थे। यह जानकारी दार्चुला के सहायक मुख्य जिला अधिकारी प्रदीप सिंह धामी ने दी।


उन्होंने बताया कि यह घटना ब्यास ग्रामीण नगर पालिका के चारुंग नामक स्थान पर हुई। 12 लोग नम्पा पर्वत पर यार्सागुम्बा लेने गए थे। वहां से लौटते समय हिमस्खलन की चपेट में आ गए। मंगलवार की रात पुलिस टीम बचाव के लिए मौके पर पहुंची। टीम ने सात लोगों को बचा लिया।


नेपाल में चार दिन से हिमालयी क्षेत्र में हिमपात हो रहा है। इसका पश्चिमी नेपाल के हिमालय में जड़ी-बूटी की तलाश करने वालों पर असर पड़ा है। बझांग में हिमस्खलन की चपेट में आई एक महिला लापता है।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement