नेपाल में प्रचंड सरकार संकट में, सत्तारूढ़ गठबंधन के नेता माधव का दावा-कभी भी गिर सकती है | The Voice TV

Quote :

"सफलता अंतिम नहीं है; असफलता घातक नहीं है: आगे बढ़ने का साहस ही मायने रखता है।"— विंस्टन चर्चिल

International

नेपाल में प्रचंड सरकार संकट में, सत्तारूढ़ गठबंधन के नेता माधव का दावा-कभी भी गिर सकती है

Date : 03-May-2023

 काठमांडू, 03 मई । नेपाल की प्रंचड सरकार पर संकट के बादल मंडराने लगे हैं। सत्तारूढ़ गठबंधन के प्रमुख नेता माधव कुमार नेपाल ने संकेत दिया है कि प्रधानमंत्री पुष्प कमल दहल प्रचंड के नेतृत्व वाली सरकार कभी भी गिर सकती है।

सीपीएन (यूएस) के अध्यक्ष माधव कुमार नेपाल ने बुधवार को सुरखेत जिले में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में कहा कि प्रधानमंत्री प्रचंड पर अहंकार आ गया है। वह गठबंधन के नेताओं का सम्मान नहीं करते। उन्होंने कहा कि गठबंधन कभी भी टूट सकता है।

नेपाल ने प्रचंड पर सत्ता के दुरुपयोग का आरोप भी लगाया। माधव नेपाल की प्रधानमंत्री प्रचंड पर यह टिप्पणी उस समय आई है जब रवि लामिछाने के नेतृत्व वाली राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी (आरएसपी) को सरकार में शामिल करने की कोशिश हो रही है। नेपाल ने साफ किया है कि यदि आरएसपी को शामिल किया जाता है, तो सत्तारूढ़ गठबंधन में शामिल विभिन्न दलों को दूसरी राह पकड़नी होगी।

इससे पहले माधव नेपाल यह कहकर सनसनी फैला चुके हैं कि प्रधानमंत्री प्रचंड और कांग्रेस सभापति शेर बहादुर देउबा के बीच बारी-बारी पांच साल तक सरकार चलाने का समझौता हुआ है। संकेत हैं कि सीके राउत के नेतृत्व वाली जनमत पार्टी भी प्रचंड सरकार से अपना समर्थन वापस ले सकती है।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement