नेपाल में बारिश और हिमस्खलन का कहर, 10 लोग लापता | The Voice TV

Quote :

"जिन्दगी के लक्ष्य में प्राप्ती करते समय सिर्फ 2 सोच रखनी चाहिए, अगर रास्ता मिल गया तो ठीक, नहीं तो रास्ता में खुद बना लूँगा।"

International

नेपाल में बारिश और हिमस्खलन का कहर, 10 लोग लापता

Date : 02-May-2023

 काठमांडू, 02 मई । नेपाल के हिमालयी क्षेत्र में यार्सागुम्बा इकट्ठा करने गए लोगों पर लगातार हो रही बारिश और बर्फबारी का बुरा असर पड़ा है। इस प्राकृतिक आपदा के चलते विभिन्न जिलों में कम से कम 10 लोगों के लापता होने की सूचना है।

नेपाल के दक्षिण-पश्चिम स्थित हिमालयी जिलों के कई लोग यार्सागुम्बा को इकट्ठा करने के दौरान लापता हो गए हैं। इनमें कर्णाली प्रांत के हिमालयी जिलों के अलावा अन्य जिलों के भी कुछ लोग हैं। यार्सागुम्बा का उपयोग ताकत बढ़ाने वाली दवा के रूप में किया जाता है।

दार्चुला के सहायक मुख्य जिला अधिकारी प्रदीप सिंह धामी ने बताया कि यार्सा लेने गए 10 लोग लापता हैं। उन्होंने कहा कि पुलिस की एक टीम उनकी तलाश में गई है।

इसी तरह बझांग जिले में यार्सागुम्बा लेने गए लोग भी हिमस्खलन से प्रभावित हुए है। बझांग की सहायक मुख्य जिला अधिकारी सत्य कुमारी जोशी ने बताया कि यार्सा लेने गई महिला हिमस्खलन की चपेट में आने से लापता हो गई है।

जो लोग पहाड़ों पर चढ़ने गए थे, वे भी हिमस्खलन से प्रभावित हुए। एवरेस्ट पर चढ़ने वाले कैंप में अनुकूल मौसम का इंतजार कर रहे हैं।

नेपाल में तीन दिनों से बारिश और बर्फबारी ने हिमालयी क्षेत्रों में जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। वसंत का यह मौसम यार्सागुम्बा चुनने और पर्वतारोहण के लिए उपयुक्त माना जाता है। हालांकि, बारिश और बर्फबारी ने इसे प्रभावित किया है।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement