नेपाल के राष्ट्रपति पौडेल को एम्स से मिली छुट्टी, स्वदेश लौटे | The Voice TV

Quote :

"सफलता अंतिम नहीं है; असफलता घातक नहीं है: आगे बढ़ने का साहस ही मायने रखता है।"— विंस्टन चर्चिल

International

नेपाल के राष्ट्रपति पौडेल को एम्स से मिली छुट्टी, स्वदेश लौटे

Date : 01-May-2023

 नई दिल्ली, 01 मई । नेपाल के राष्ट्रपति रामचंद्र पौडेल को अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) से छुट्टी मिल गई। वह रविवार रात स्वदेश लौट गए। नेपाल की राजधानी काठमांडू स्थित राष्ट्रपति कार्यालय ने पौडेल के स्वदेश पहुंचने की पुष्टि की। पौडेल (78) को सांस लेने में तकलीफ होने पर 19 अप्रैल को एम्स लाया गया था। राष्ट्रपति कार्यालय ने कहा है पौडेल का उपचार सफल रहा। अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद रविवार को नेपाल एयरलाइंस की नियमित उड़ान से वह काठमांडू लौट आए। डॉक्टरों ने उन्हें कुछ और हफ्ते आराम करने की सलाह दी है।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement