दक्षिण पूर्वी टेक्सास में घर में घुसकर पांच लोगों की हत्या | The Voice TV

Quote :

"सफलता अंतिम नहीं है; असफलता घातक नहीं है: आगे बढ़ने का साहस ही मायने रखता है।"— विंस्टन चर्चिल

International

दक्षिण पूर्वी टेक्सास में घर में घुसकर पांच लोगों की हत्या

Date : 30-Apr-2023

 ह्यूस्टन, 30 अप्रैल । दक्षिण पूर्वी टेक्सास में एक घर में घुसकर की गई गोलीबारी में आठ साल के बच्चे सहित पांच लोगों की मौत हो गई।अधिकारियों ने इसकी पुष्टि की। स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक एआर-15 स्टाइल राइफल से लैस संदिग्ध अभी फरार है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पुलिस ने लगभग 11:30 बजे स्थानीय समय (0330 जीएमटी शनिवार) पर गोलीबारी पर जवाब दिया। सैन जैसिंटो काउंटी शेरिफ कार्यालय के अनुसार, यह गोलीबारी ह्यूस्टन के लगभग 55 मील (89 किमी) उत्तर में क्लीवलैंड में हुई।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement