मन की बात' का संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में आज सीधा प्रसारण होगा | The Voice TV

Quote :

"जिन्दगी के लक्ष्य में प्राप्ती करते समय सिर्फ 2 सोच रखनी चाहिए, अगर रास्ता मिल गया तो ठीक, नहीं तो रास्ता में खुद बना लूँगा।"

International

मन की बात' का संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में आज सीधा प्रसारण होगा

Date : 30-Apr-2023

 न्यूयॉर्क, 30 अप्रैल । प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' का संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में आज (रविवार) सीधा प्रसारण होगा। संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी मिशन ने ट्वीट किया- 'ऐतिहासिक क्षण के लिए तैयार हो जाइए। प्रधानमंत्री मोदी के 'मन की बात' कार्यक्रम की 100वीं कड़ी का संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय के ‘ट्रस्टीशिप काउंसिल चैंबर’ में 30 अप्रैल को सीधा प्रसारण किया जाएगा।' कुल 30 मिनट के इस कार्यक्रम की 100वीं कड़ी का प्रसारण भारतीय समयानुसार पूर्वाह्न 11 बजे होगा। इस समय न्यूयॉर्क में रविवार रात के डेढ़ बज रहे होंगे। भारतीय मिशन ने कहा कि संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में कार्यक्रम का सीधा प्रसारण ऐतिहासिक एवं अभूतपूर्व घटना होगी।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement