पाकिस्तान में पुलिस स्टेशन पर हमला, 10 की मौत | The Voice TV

Quote :

"जिन्दगी के लक्ष्य में प्राप्ती करते समय सिर्फ 2 सोच रखनी चाहिए, अगर रास्ता मिल गया तो ठीक, नहीं तो रास्ता में खुद बना लूँगा।"

International

पाकिस्तान में पुलिस स्टेशन पर हमला, 10 की मौत

Date : 25-Apr-2023

 इस्लामाबाद, 25 अप्रैल (हि.स.)। पाकिस्तान के अशांत उत्तर पश्चिम खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के स्वात घाटी के कबाल में सोमवार को एक पुलिस स्टेशन पर हुए आत्मघाती हमले में आठ पुलिसकर्मियों सहित 10 लोगों की मौत हो गई। इस हमले में 20 से अधिक व्यक्ति घायल हो गए। इस पुलिस स्टेशन परिसर में आतंकवादरोधी विभाग और एक मस्जिद भी है। खैबर पख्तूनख्वा के पुलिस महानिरीक्षक अख्तर हयात खान ने इसकी पुष्टि की है। जिला पुलिस अधिकारी शफी उल्लाह गंडापुर ने कहा कि थाने के अंदर दो विस्फोट हुए। इससे इमारत नष्ट हो गई। गृहमंत्री राणा सनाउल्लाह ने हमले की निंदा की है।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement