नेपालः कर्णाली प्रांत में यूएमएल मंत्रियों का इस्तीफा, बागमती सरकार में नेपाली कांग्रेस बनी सहभागी | The Voice TV

Quote :

"सफलता अंतिम नहीं है; असफलता घातक नहीं है: आगे बढ़ने का साहस ही मायने रखता है।"— विंस्टन चर्चिल

International

नेपालः कर्णाली प्रांत में यूएमएल मंत्रियों का इस्तीफा, बागमती सरकार में नेपाली कांग्रेस बनी सहभागी

Date : 10-Apr-2023

काठमांडू, 09 अप्रैल (हि.स.)। नेपाल में सत्ता संतुलन में बदलाव का असर केंद्र और प्रांतीय सरकारों पर भी दिखने लगा है। इस वजह से प्रांतों में भी समीकरण बदले हैं। रविवार को कर्णाली राज्य सरकार में शामिल केपी शर्मा ओली के नेतृत्व वाली सीपीएन (यूएमएल) के तीन मंत्रियों ने इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने अपना इस्तीफा मुख्यमंत्री राजकुमार शर्मा को सौंपा।

इसी तरह नेपाली कांग्रेस ने नेपाल के बागमती प्रांत सरकार में सहभागी हुई है। कांग्रेस के दोनों मंत्रियों ने आज शपथ ली।

नेपाल के सात प्रांतों में से चार प्रांतों में केंद्र के प्रभाव से समीकरण बदल गए हैं। बाकी तीन प्रांतों में जल्द ही बदलाव के संकेत दिख रहे हैं।

जब पुष्प कमल दहल के नेतृत्व वाली नई सरकार का गठन हुआ, तो यूएमएल ने इसका समर्थन किया। राष्ट्रपति चुनाव के दौरान, यूएमएल ने प्रधानमंत्री प्रचंड का समर्थन छोड़ दिया और सरकार से अपना समर्थन भी वापस ले लिया। समर्थन वापसी के बाद से समीकरण भी बदल गए हैं।

नेपाल में संघ और राज्य के चुनाव पिछले साल 20 नवंबर, 2022 को हुए थे। उस समय से लेकर अप्रैल तक दो बार सत्ता के समीकरण बदले जा चुके हैं।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement