अरुणाचल पर दावा करने के चीनी प्रयासों का अमेरिका ने किया दृढ़ता से विरोध | The Voice TV

Quote :

"जिन्दगी के लक्ष्य में प्राप्ती करते समय सिर्फ 2 सोच रखनी चाहिए, अगर रास्ता मिल गया तो ठीक, नहीं तो रास्ता में खुद बना लूँगा।"

International

अरुणाचल पर दावा करने के चीनी प्रयासों का अमेरिका ने किया दृढ़ता से विरोध

Date : 05-Apr-2023

 वाशिंगटन, 5 अप्रैल । भारतीय राज्य अरुणाचल प्रदेश पर दावा करने के चीन के प्रयासों का अमेरिका ने दृढ़ता से विरोध किया है। अमेरिकी राष्ट्रपति की प्रेस सचिव केरेन जीन पिएरे ने कहा है कि अरुणाचल प्रदेश के भीतर इलाकों के नाम बदलने जैसे कृत्यों का अमेरिका कड़ा विरोध करता है।

बीते दिनों चीन ने भारतीय राज्य अरुणाचल प्रदेश के 11 स्थानों के नाम बदलने का दावा किया है। इस पर कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए केरेन जीन पिएरे ने कहा कि अमेरिका भारतीय क्षेत्र अरुणाचल प्रदेश पर दावा करने के चीन के प्रयासों का "दृढ़ता से विरोध" करता है। यह निश्चित रूप से भारतीय क्षेत्र पर चीनी दावे का एक और प्रयास है। उन्होंने कहा कि अमेरिका ने लंबे समय से उस क्षेत्र को मान्यता दी है और इन इलाकों का नाम बदलकर क्षेत्र के दावे को आगे बढ़ाने के किसी भी एकतरफा प्रयास का अमेरिका कड़ा विरोध करता है। उन्होंने कहा कि यह ऐसा मसला है जिस पर लंबे समय से अमेरिका अपने रुख पर कायम है। उन्होंने कहा कि वे जो भी कह रही हैं, यह राष्ट्रपति जो बाइडन का कहा हुआ माना जाए। अमेरिका भारत के साथ संबंधों को दुनिया में सर्वाधिक परिणामी व विशेष संबंधों के रूप में मान्यता देता है।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement