कनाडा-अमेरिका सीमा के पास मिले मृतकों में 2 की पहचान हुई, भारतीयों की शिनाख्त बाकी | The Voice TV

Quote :

"सफलता अंतिम नहीं है; असफलता घातक नहीं है: आगे बढ़ने का साहस ही मायने रखता है।"— विंस्टन चर्चिल

International

कनाडा-अमेरिका सीमा के पास मिले मृतकों में 2 की पहचान हुई, भारतीयों की शिनाख्त बाकी

Date : 03-Apr-2023

टोरंटो, 02 अप्रैल (हि.स.)। अमेरिका-कनाडा सीमा के पास मृत पाए गए आठ लोगों में से दो की पहचान कर ली गई है जबकि चार भारतीयों की शिनाख्त अभी होनी बाकी है। पुलिस मौत के कारणों और हालात का पता लगाने जुटी है। पुलिस को शुक्रवार को क्यूबेक, ओंटारियो और न्यूयॉर्क राज्य के आसपास अकवेसाने इलाके में एक नदी के पास आठ लोगों के शव मिले थे।

पुलिस के अनुसार मृतकों में भारतीय और रोमानियाई मूल के दो परिवार थे, जो कनाडा से अमेरिका में घुसने की कोशिश कर रहे थे। इनमें तीन साल से कम उम्र के दो बच्चे भी थे, दोनों कनाडा के नागरिक थे।

पुलिस ने कहा कि चार भारतीय नागरिकों की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस का मानना है कि वे अमेरिका में प्रवेश करने का प्रयास कर रहे थे। पुलिस सूत्र का हवाला देते हुए एक रिपोर्ट में कहा गया था कि तीन व्यक्ति गुजरात के एक परिवार के सदस्य थे।

सूत्र ने कहा कि मारे गए गुजराती परिवार के सदस्यों में करीब 50 और 20 वर्ष के दो पुरुष और लगभग 20 वर्ष की एक महिला शामिल है। चौथे भारतीय नागरिक की उम्र और लिंग की पहचान अभी नहीं हुई है।

एक व्यक्ति की पहचान 28 वर्षीय फ्लोरिन लोर्डेक के रूप में हुई है। पुलिस ने कहा है कि उसके पास से कनाडा के पासपोर्ट मिले हैं। एक पासपोर्ट उसके दो साल के बच्चे जबकि दूसरा पासपोर्ट एक साल के शिशु का है। दोनों बच्चों के शव भी बरामद हुए हैं। खबर में अकवेसाने मोहोक पुलिस सेवा का हवाला देते हुए कहा गया है, एक महिला की पहचान 28 वर्षीय क्रिस्टीना (मोनालीसा) जेनाइडा लोर्डेक के रूप में हुई है। वह फ्लोरिन की पत्नी और बच्चों की मां थी।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement