इटली में अंग्रेजी पर प्रतिबंध की तैयारी | The Voice TV

Quote :

"जिन्दगी के लक्ष्य में प्राप्ती करते समय सिर्फ 2 सोच रखनी चाहिए, अगर रास्ता मिल गया तो ठीक, नहीं तो रास्ता में खुद बना लूँगा।"

International

इटली में अंग्रेजी पर प्रतिबंध की तैयारी

Date : 02-Apr-2023

रोम, 02 अप्रैल । इटली में सरकार अंग्रेजी भाषा के इस्तेमाल पर प्रतिबंध लगाने जा रही है। प्रधानमंत्री जियोर्जिया मेलोनी की ब्रदर्स ऑफ इटली पार्टी ने नया कानून पेश किया है। इसके उल्लंघन पर एक लाख यूरो ((1,08,705 अमेरिकी डॉलर) तक के जुर्माने का प्रावधान किया गया है।

 
 
 
इटली की चैंबर ऑफ डेप्युटीज (लोअर हाउस) में फैबियो रामपेली ने यह कानून पेश किया। इसका प्रधानमंत्री ने समर्थन किया। इस कानून में किसी भी विदेशी भाषा के इस्तेमाल नहीं करने के बारे में बात की गई है, लेकिन यह विशेष रूप से एंग्लोमेनिया या अंग्रेजी शब्दों के उपयोग पर केंद्रित है। इसमें कहा गया है कि विदेशी भाषा का इस्तेमाल देश की भाषा इतालवी को अपमानित करता है। ऐसे समय में यह और भी बुरा है जब ब्रिटेन अब यूरोपीय संघ का हिस्सा नहीं है। इस कानून पर अब संसद में बहस होगी। यह कानून आधिकारिक दस्तावेजों में अंग्रेजी के उपयोग पर भी प्रतिबंध लगाता है। 

RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement