नेपाल के राष्ट्रपति रामचंद्र पौडेल की तबीयत बिगड़ी | The Voice TV

Quote :

"सफलता अंतिम नहीं है; असफलता घातक नहीं है: आगे बढ़ने का साहस ही मायने रखता है।"— विंस्टन चर्चिल

International

नेपाल के राष्ट्रपति रामचंद्र पौडेल की तबीयत बिगड़ी

Date : 02-Apr-2023

काठमांडू, 02 अप्रैल । नेपाल के राष्ट्रपति रामचंद्र पौडेल की अचानक तबीयत बिगड़ गई। राष्ट्रपति को पेट दर्द की शिकायत के बाद काठमांडू के महाराजगंज के त्रिभुवन विश्वविद्यालय शिक्षण अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अस्पताल ने जारी आधिकारिक बयान में यह सूचना दी है। बयान में कहा गया है कि उन्हें शनिवार देररात अस्पताल में भर्ती कराया गया। उनकी निगरानी की जा रही है। उल्लेखनीय है कि दो हफ्ते पहले ही नेपाली कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रामचंद्र पौडेल ने राष्ट्रपति पद की शपथ ली थी।

 

RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement