लंदन में खालिस्तानी समर्थकों के विरोध का जवाब, भारतीय उच्चायोग भवन पर लहराया विशाल तिरंगा | The Voice TV

Quote :

"सफलता अंतिम नहीं है; असफलता घातक नहीं है: आगे बढ़ने का साहस ही मायने रखता है।"— विंस्टन चर्चिल

International

लंदन में खालिस्तानी समर्थकों के विरोध का जवाब, भारतीय उच्चायोग भवन पर लहराया विशाल तिरंगा

Date : 23-Mar-2023

बुधवार को भी खालिस्तान समर्थक प्रदर्शन के लिए इकट्ठा हुए और कड़ी सुरक्षा व्यवस्था एवं बैरीकेड्स से कुछ वस्तुएं फेंकी और नारे लगाए। खालिस्तानी समर्थकों को करारा जवाब देते हुए भारतीय उच्चायोग ने अपने भवन की छत पर एक अतिरिक्त विशाल तिरंगा फहराया। जिससे प्रदर्शनकारी और भड़क गए और पुलिस अधिकारियों तथा मीडिया कर्मियों पर कुछ वस्तुएं और पानी की बोतलें फेंकी।



इस पर स्कॉटलैंड यार्ड ने भारतीय उच्चायोग के बाहर नाकेबंदी बढ़ा दी और कई अतिरिक्त अधिकारियों को तुरंत वहां तैनात किया गया है। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए अधिक कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की थी। ब्रिटेन के विभिन्न हिस्सों से आए खालिस्तानी समर्थक जिनमें कुछ महिलाओं और बच्चे भी थे नारे लगाए।

इंडिया हाउस के बाहर रविवार को हिंसक प्रदर्शन से पहले से ही फेडरेशन ऑफ सिख ऑर्गेनाइजेशंस (एफएसओ) और सिख यूथ जत्थेबंदिया जैसे समूहों के आह्वान पर विरोध प्रदर्शन किया। भारत सरकार ने ब्रिटेन में भारतीय उच्चायोग के बाहर सुरक्षा के इंतजाम में कमी को लेकर कड़ा विरोध जताया।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement