14 साल बाद नेपाल में हो रहा छात्र संघ चुनाव | The Voice TV

Quote :

"सफलता अंतिम नहीं है; असफलता घातक नहीं है: आगे बढ़ने का साहस ही मायने रखता है।"— विंस्टन चर्चिल

International

14 साल बाद नेपाल में हो रहा छात्र संघ चुनाव

Date : 19-Mar-2023

 काठमांडू, 19 मार्च  नेपाल में 14 साल बाद रविवार को सबसे पुराने त्रिभुवन विश्वविद्यालय सहित संबद्ध परिसरों में छात्र संघ चुनाव के लिए वोट डाले जा रहे हैं। चुनाव में छात्रों का उत्साह देखने लायक है। मतदान सुबह आठ बजे शुरू हुआ है, जो शाम चार बजे तक चलेगा।

14 साल बाद विश्वविद्यालय की 60 शाखाओं और 1040 परिसरों में से अधिकांश स्थलों पर मतदान की प्रक्रिया चल रही है। कुछ मामलों में विवाद के कारण कई जगह पर मतदान स्थगित कर दिया गया है। स्वतंत्र गुट के छात्र नेता कृष्ण प्रसाद हुमागाई ने पार्टियों पर चुनाव हारने के डर से विभिन्न परिसरों में छात्रों को मतदान से रोकने के लिए मजबूर करने का आरोप लगाया है।

उल्लेखनीय है कि नेपाल में हर दो साल पर छात्र संघ चुनाव की परंपरा रही है। लेकिन, वर्ष 2008 के बाद से नेपाल में छात्र संघ चुनाव नहीं हुए हैं। इसका चौतरफा विरोध हो रहा है। उम्मीद है कि इस बार काठमांडू घाटी और प्रमुख शहरों में होने वाले कैंपस चुनाव में स्वतंत्र छात्र गुट प्रमुख राजनीतिक दलों से संबद्ध छात्र संघ को कड़ी चुनौती देगा। छात्र संघ चुनाव से पहले विभिन्न परिसरों में झड़प की भी खबर है।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement