काला सागर अनाज सौदे के विस्तार की संयुक्त राष्ट्र ने की पुष्टि | The Voice TV

Quote :

"सफलता अंतिम नहीं है; असफलता घातक नहीं है: आगे बढ़ने का साहस ही मायने रखता है।"— विंस्टन चर्चिल

International

काला सागर अनाज सौदे के विस्तार की संयुक्त राष्ट्र ने की पुष्टि

Date : 19-Mar-2023

 संयुक्त राष्ट्र, 19 मार्च । संयुक्त राष्ट्र ने यूक्रेन के बंदरगाहों से अनाज, खाद्य पदार्थों और उर्वरकों के निर्यात की अनुमति देने वाले काला सागर अनाज सौदे के विस्तार की पुष्टि की है।

संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस के प्रवक्ता स्टीफन दुजारिक ने बयान में कहा है कि 22 जुलाई 2022 को इस्तांबुल में हस्ताक्षरित ब्लैक सी ग्रेन इनिशिएटिव को बढ़ा दिया गया है।

उल्लेखनीय है कि रूस और यूक्रेन ने सशस्त्र संघर्ष के बीच वैश्विक बाजारों में आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए अनाज और उर्वरक निर्यात पर तुर्की और संयुक्त राष्ट्र के साथ अलग से इस्तांबुल में एक दस्तावेज पर हस्ताक्षर किए गए थे। यह सौदा 120 दिन के लिए प्रभावी था। इसे नवंबर 2022 के मध्य में और 120 दिन के लिए बढ़ाकर 18 मार्च कर दिया गया था।
 


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement