'नित्यानंद के कथित निजी देश कैलासा का 30 से अधिक अमेरिकी शहरों से समझौता' | The Voice TV

Quote :

"सफलता अंतिम नहीं है; असफलता घातक नहीं है: आगे बढ़ने का साहस ही मायने रखता है।"— विंस्टन चर्चिल

International

'नित्यानंद के कथित निजी देश कैलासा का 30 से अधिक अमेरिकी शहरों से समझौता'

Date : 18-Mar-2023

 न्यूयॉर्क, 18 मार्च (हि.स.) स्वयंभू संत और भारत की अदालत से भगोड़ा करार दिए गए नित्यानंद के निजी देश ‘संयुक्त राज्य कैलासा’(यूनाइटेड स्टेट्स ऑफ कैलासा) ने 30 से अधिक अमेरिकी शहरों के साथ एक ‘सांस्कृतिक भागीदारी’ का समझौता किया है। एक मीडिया रिपोर्ट में यह दावा किया गया है। नित्यानंद भारत में बलात्कार और यौन उत्पीड़न के कई मामलों में वांछित हैं। यह रिपोर्ट अमेरिकी राज्य न्यूजर्सी के नेवार्क शहर के यह दावा करने के कुछ दिनों बाद सामने आई कि उसने काल्पनिक देश के साथ ‘सिस्टर सिटी’ समझौता निरस्त कर दिया है।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement