चीन के राष्ट्रपति ने नेपाल के राष्ट्रपति रामचंद्र पौडेल को दी बधाई, बीआरआई का उठाया मुद्दा | The Voice TV

Quote :

"सफलता अंतिम नहीं है; असफलता घातक नहीं है: आगे बढ़ने का साहस ही मायने रखता है।"— विंस्टन चर्चिल

International

चीन के राष्ट्रपति ने नेपाल के राष्ट्रपति रामचंद्र पौडेल को दी बधाई, बीआरआई का उठाया मुद्दा

Date : 15-Mar-2023

 काठमांडू, 14 मार्च (हि.स.)। नेपाल के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति रामचंद्र पौडेल को बधाई देते हुए चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने बेल्ट एंड रोड इनिशिएटिव (बीआरआई) का मुद्दा उठाया है। उन्होंने अपने बधाई संदेश में कहा कि वे पौडेल के साथ मिलकर बीआरआई को और प्रभावी ढंग से बढ़ाने के लिए काम करने को तैयार हैं।

शी की ओर से मंगलवार को भेजे गए बधाई संदेश में कहा गया है कि उच्च गुणवत्ता वाले बेल्ट और रोड के निर्माण को आगे बढ़ाते हुए मानवीय आदान-प्रदान और सहयोग के क्षेत्र का विस्तार करते हुए एक साथ आगे बढ़ने की उम्मीद है।

इससे पहले पुष्प कमल दहल प्रचंड के प्रधानमंत्री बनने के बाद चीन ने कहा था कि नेपाल में बीआरआई परियोजना आगे बढ़ चुकी है। चीन का दावा था कि पोखरा इंटरनेशनल एयरपोर्ट बीआरआई प्रोजेक्ट के तहत बनाया गया है। इससे नेपाल में बहस छिड़ गई है। नेपाल ने अभी तक बीआरआई परियोजना को मंजूरी नहीं दी है।

प्रधानमंत्री और नेपाली कांग्रेस के शेर बहादुर देउबा के नेतृत्व वाली पिछली सरकार ने स्पष्ट कर दिया था कि बीआरआई को केवल अनुदान के रूप में लिया जा सकता है, ऋण के रूप में नहीं। उल्लेखनीय है कि नई सरकार ने इस बारे में कुछ भी खुलासा नहीं किया है।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement