राष्ट्रपति मुर्मू 7 से 10 अप्रैल तक पुर्तगाल और स्लोवाकिया की राजकीय यात्रा पर रहेंगे | The Voice TV

Quote :

"मेहनत का कोई विकल्प नहीं, बस मजबूत इरादों के साथ आगे बढ़ते रहो।"

International

राष्ट्रपति मुर्मू 7 से 10 अप्रैल तक पुर्तगाल और स्लोवाकिया की राजकीय यात्रा पर रहेंगे

Date : 05-Apr-2025

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 7-10 अप्रैल, 2025 तक पुर्तगाल और स्लोवाकिया की राजकीय यात्रा पर जाएँगी। विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) तन्मय लाल ने आज मीडिया से बातचीत करते हुए बताया कि राष्ट्रपति अपने पुर्तगाली समकक्ष राष्ट्रपति मार्सेलो रेबेलो डी सूसा से मिलेंगी और प्रतिनिधिमंडल स्तर की वार्ता करेंगी। राष्ट्रपति पुर्तगाल के प्रधानमंत्री लुइस मोंटेनेग्रो और नेशनल असेंबली (संसद) के अध्यक्ष जोस पेड्रो अगुइर-ब्रैंको से भी मिलेंगी। वह स्लोवाकिया के राष्ट्रपति पीटर पेलेग्रिनी और प्रधानमंत्री रॉबर्ट फिको के साथ द्विपक्षीय बैठकें भी करेंगी।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 27 वर्षों के अंतराल के बाद पुर्तगाल की यात्रा कर रही हैं, और यह ऐसे समय हो रही है जब भारत और पुर्तगाल राजनयिक संबंधों की पुनः स्थापना के 50 वर्ष पूरे होने का जश्न मना रहे हैं। भारत और पुर्तगाल ऐतिहासिक और मैत्रीपूर्ण द्विपक्षीय संबंध साझा करते हैं जो वर्षों से विकसित होकर एक आधुनिक और गतिशील साझेदारी में बदल गए हैं। यह यात्रा पुर्तगाल के साथ भारत के बढ़ते संबंधों को और गति प्रदान करेगी। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू स्लोवाकिया भी जाएँगी। यह 29 वर्षों में भारत के राष्ट्रपति की स्लोवाकिया की पहली यात्रा होगी। राष्ट्रपति की यह राजकीय यात्रा पुर्तगाल और स्लोवाकिया के साथ भारत के द्विपक्षीय संबंधों को और मजबूत और व्यापक बनाने का अवसर प्रदान करेगी और भारत और यूरोपीय संघ के संबंधों को भी मजबूत करेगी।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement