तंजानिया की राष्‍ट्रपति सामिया सुलुहू हसन आज नई दिल्‍ली में प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी के साथ द्विपक्षीय वार्ता करेंगी | The Voice TV

Quote :

"आप जिस दिन बुरे विचारों के ऊपर अपने अच्छे विचारों को रख देंगे, उस दिन जिंदगी खुद-ब-खुद और बेहतरीन हो जाएगी।"

International

तंजानिया की राष्‍ट्रपति सामिया सुलुहू हसन आज नई दिल्‍ली में प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी के साथ द्विपक्षीय वार्ता करेंगी

Date : 09-Oct-2023

 तंजानिया की राष्‍ट्रपति सामिया सुलुहू हसन आज नई दिल्‍ली में प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी के साथ द्विपक्षीय वार्ता करेंगी। बैठक के दौरान दोनों पक्षों के बीच विभिन्‍न क्षेत्रों में समझौता ज्ञापनों का आदान-प्रदान होगा। राष्‍ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के निमंत्रण पर तंजानिया की राष्‍ट्रपति भारत के चार दिन के राजकीय दौरे पर कल नई दिल्‍ली पहुंची। राष्‍ट्रपति हसन का आज राष्‍ट्रपति भवन के प्रांगण में पारंपरिक स्‍वागत किया जाएगा और उसके बाद वे राजघाट पर पुष्‍पांजलि अर्पित करने के लिए जाएंगी।

 

तंजानिया में राष्‍ट्रपति पद ग्रहण करने के बाद यह उनका पहला भारत दौरा है। तंजानिया के राष्‍ट्रपति का भारत दौरा आठ वर्ष के बाद हो रहा है। इस दौरे से दोनों देशों के बीच ऐतिहासिक और मैत्री संबंधों को नई ऊर्जा और मजबूती मिलेगी। प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी के साथ द्विपक्षीय वार्ता के बाद वे राष्‍ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से भी मिलेंगी। राष्‍ट्रपति मुर्मू की ओर से तंजानिया की राष्‍ट्रपति सामिया सुलुहू हसन के सम्‍मान में राजकीय भोज का आयोजन भी किया जाएगा। तंजानिया की राष्‍ट्रपति कल नई दिल्‍ली में होने वाले एक व्‍यापार और निवेश मंच में भाग लेंगी।

 
 

RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement