गर्मी में तोरई खाना है लाभकारी | The Voice TV

Quote :

"जिन्दगी के लक्ष्य में प्राप्ती करते समय सिर्फ 2 सोच रखनी चाहिए, अगर रास्ता मिल गया तो ठीक, नहीं तो रास्ता में खुद बना लूँगा।"

Health & Food

गर्मी में तोरई खाना है लाभकारी

Date : 16-May-2024

 तोरई में पोटैशियम, फॉस्फोरस और विटामिन ए, बी, सी ही नहीं, बल्कि कुछ ऐसे एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं जो कि कुछ ही सब्जियों में पाई जाती हैं।

वेट लॉस के लिए तोरई का सेवन कई प्रकार से फायदेमंद है। ये पेट का मेटाबोलिक रेट बढ़ाता है और फैट कम करने में मदद करता है। इसके अलावा ये पानी से भरपूर है जो कि वेट लॉस के लिए बेहद जरूरी है। तो, अगर आप वजन घटाना चाहते हैं तो आपको तोरई की सब्जी या फिर तोरई का जूस पीना चाहिए।

आयुर्वेद में यह बताया गया है कि तोरई पचने में आसान होती है, पेट के लिए थोड़ी गरम होती है। कफ और पित्त को शांत करने वाली, वात को बढ़ाने वाली होती है।

डायबिटीज के मरीजों के लिए तोरई खाने के कई फायदे हैं। ये पहले तो शरीर में शुगर मेटाबोलिज्म को तेज करता है और दूसरा डायबिटीज को मैनेज करने में मदद करता है। इसके अलावा डायबिटीज में होने वाली कब्ज की समस्या को भी दूर करने में तोरई का सेवन फायदेमंद है। तो, अगर आपको डायबिटीज है तो आपको इसे अपने खाने में शामिल करना चाहिए।

तोरई में एंटीबैक्टीरियल गुण भी होता है जो कि स्किन में एक्ने की समस्या को कम करने में मदद कर सकता है। इसके अलावा तोरई का पानी स्किन को अंदर से हाइड्रेट करता है जिससे स्किन अंदर से डिटॉक्स होती है और हमें ग्लोइंग स्किन पाने में मदद मिल सकती है। साथ ही ये बॉडी में हाइड्रेशन बहाल करता है जिसकी वजह से गर्मियों में इसे खाना आपके लिए और फायदेमंद माना जाता है।

 

 


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement