डॉ. किरणमयी नायक ने सीएम से मिलकर विगत वर्षों की उपलब्धियां बताईं | The Voice TV

Quote :

"मेहनत का कोई विकल्प नहीं, बस मजबूत इरादों के साथ आगे बढ़ते रहो।"

National

डॉ. किरणमयी नायक ने सीएम से मिलकर विगत वर्षों की उपलब्धियां बताईं

Date : 24-Jul-2023

 रायपुर । मुख्यमंत्री बघेल से सोमवार को उनके निवास कार्यालय में छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. किरणमयी नायक के नेतृत्व में आयोग के प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात की। मुख्यमंत्री के समक्ष उन्होंने राज्य महिला आयोग के विगत वर्षों की उपलब्धियों का प्रतिवेदन प्रस्तुत किया।

राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष के रूप में पुनः नियुक्त डॉ. किरणमयी नायक ने मुख्यमंत्री को बताया कि आज वे राज्य महिला आयोग के अध्यक्ष पद पर अपने द्वितीय कार्यकाल का पदभार ग्रहण करेंगी। मुख्यमंत्री बघेल ने श्रीमती नायक को पहले कार्यकाल को सफलतापूर्वक पूर्ण करने पर बधाई देते हुए नवीन कार्यकाल में पदेन दायित्वों के कुशल निर्वहन हेतु शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर राज्य महिला आयोग की सदस्य श्रीमती अनिता रावटे, श्रीमती अर्चना उपाध्याय, श्रीमती नीता विश्वकर्मा, श्रीमती बालो बघेल, राज्य महिला आयोग के सचिव आनंद प्रकाश किस्पोट्टा सहित डॉ. विनोद कुमार नायक, भुसरू राम बघेल तथा अन्य लोग उपस्थित रहे।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement