वतमाल में भारी बारिश के चलते बाढ़ के हालात, वायु सेना से मांगी मदद | The Voice TV

Quote :

"मेहनत का कोई विकल्प नहीं, बस मजबूत इरादों के साथ आगे बढ़ते रहो।"

National

वतमाल में भारी बारिश के चलते बाढ़ के हालात, वायु सेना से मांगी मदद

Date : 22-Jul-2023

 महाराष्ट्र के यवतमाल में भारी बारिश के चलते बाढ़ के हालात पैदा हो गए हैं। बाढ़ के कारण फंसे 45 लोगों को बचाने के लिए जिला प्रशासन ने वायुसेना से मदद मांगी है। इस पर वायु सेना ने राहत और बचाव कार्य में एमआई-17 वी-5 हेलीकॉप्टर को लगाया है।

महाराष्ट्र के यवतमाल में शुक्रवार रात हुई भारी बारिश से जिले के कई रिहायशी इलाके जलमग्न हो गए और शनिवार को भी कई घरों में पानी घुस गया। बीती रात यवतमाल में लगभग 4 घंटे तक बारिश हुई। नतीजतन शहर की सड़कों पर पानी भर गया और सुबह 4 बजे बारिश का पानी लोगों के घरों में घुस गया। स्थानीय लोगों ने बताया कि 500 से ज्यादा घर पानी में डूब गए हैं। इस पर जिला प्रशासन ने वायुसेना से एमआई-17 वी-5 हेलीकॉप्टर की मांग की है।

नागपुर के रक्षा पीआरओ विंग कमांडर (डब्ल्यूजी सीडी) रत्नाकर सिंह ने बताया कि जिला प्रशासन की मांग पर यवतमाल जिले में बाढ़ के कारण फंसे 45 लोगों को निकालने के लिए नागपुर से एक एमआई-17 वी5 हेलीकॉप्टर राहत एवं बचाव कार्य में शामिल किया जा रहा है।

महाराष्ट्र में भारी बारिश के कारण जलभराव के बाद मुंबई और आसपास के इलाकों में ट्रेन सेवाएं बाधित हो गईं है। वडाला से मानखुर्द खंड तक हार्बर लाइन के कुर्ला स्टेशन पर जलभराव के कारण सुरक्षा एहतियात के तौर पर कुछ समय के लिए उपनगरीय यातायात बंद कर दिया गया। महाराष्ट्र में लगातार बारिश के कारण इसके जिलों के विभिन्न हिस्सों में बाढ़ जैसी स्थिति देखी गई है। क्षेत्रीय मौसम विभाग ने पालघर, ठाणे, मुंबई, रायगढ़, रत्नागिरी और सिंधुदुर्ग सहित कई जिलों में कुछ स्थानों पर भारी से बहुत भारी वर्षा की भविष्यवाणी की है।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement