रायगढ़ हादसे में अब तक 119 लोग बचाए गए, मलबा हटाने का काम जारी | The Voice TV

Quote :

"मेहनत का कोई विकल्प नहीं, बस मजबूत इरादों के साथ आगे बढ़ते रहो।"

National

रायगढ़ हादसे में अब तक 119 लोग बचाए गए, मलबा हटाने का काम जारी

Date : 21-Jul-2023

 रायगढ़ जिले के इरशालवाड़ी में हुए हादसे में अब तक 119 लोगों को बचाया गया है। मौके पर 16 लोगों की मौत हो चुकी है और 21 लोग घायल हैं। यह जानकारी महाराष्ट्र के मदद व पुनर्वसन मंत्री अनिल पाटिल ने शुक्रवार को दी। अनिल पाटिल ने बताया कि मौके पर राहत और बचाव कार्य आज सुबह से फिर शुरू कर दिया गया है।

अनिल पाटिल ने बताया कि बुधवार को रात में रायगढ़ जिले के खालापुर तहसील में स्थित इरशालवाड़ी गांव में पहाड़ी धसकने से कई घर दब गए थे। इस गांव में कुल 48 घरों में 48 परिवार रहते थे। गांव की जनसंख्या 288 लोगों की थी। इस हादसे के बाद गांव में मलबे में दबे लोगों को निकालने का काम जारी है। गुरुवार शाम को अंधेरा हो जाने की वजह राहत और बचाव कार्य रोक दिया गया था, जिसे आज सुबह से फिर से शुरू कर दिया गया है। मौके पर कीचड़ होने, रास्ता न होने और बीच -बीच में जोरदार बारिश होने की वजह से राहत और बचाव कार्य में दिक्कत आ रही है।

उल्लेखनीय है कि इरशालवाड़ी गांव में पहाड़ी धसकने से हुए हादसे के बाद 21 लोगों को घायलावस्था में कीचड़ से बाहर निकालकर एमजीएम अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। साथ ही इस घटना के पीड़ितों को राहत कैंप में रखा गया और उन्हें हर तरह की सुविधाएं दी जा रही हैं।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement