संसद के मॉनसून सत्र के आज पहले दिन दोनों सदनों में कई विधेयक पेश किए जाने के लिए सूचीबद्ध हैं। लोकसभा में राष्ट्रीय नर्सिंग और मिडवाइफरी आयोग विधेयक, 2023 और राष्ट्रीय दंत आयोग विधेयक,2023 पेश किया जाएगा। जैव विविधता संशोधन विधेयक 2022 पर भी चर्चा होगी।
राज्यसभा में सिनेमेटोग्राफ संशोधन विधेयक, 2023 पेश किया जाएगा तथा संविधान अनुसूचित जनजाति आदेश तीसरा संशोधन विधेयक, 2022 और संविधान अनुसूचित जनजाति आदेश पांचवां संशोधन विधेयक, 2022 पर चर्चा होगी।
