राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने बुधवार को चाड, बुरुंडी, फिनलैंड, अंगोला और इथियोपिया के राजदूतों के परिचय पत्र स्वीकार किए।
राष्ट्रपति भवन के बयान के अनुसार, चाड गणराज्य की राजदूत डिल्ला लुसिएन, बुरुंडी गणराज्य के राजदूत ब्रिगेडियर जनरल अलॉयस बिज़िंदावी, फिनलैंड गणराज्य के राजदूत किम्मो लाहदेविर्ता, अंगोला गणराज्य के राजदूत क्लेमेंटे पेड्रो फ्रांसिस्को कैमेनहा और इथियोपिया के संघीय लोकतांत्रिक गणराज्य के राजदूत डेमेके अतनाफू अंबुलो ने अपना परिचय पत्र प्रस्तुत किया।
राष्ट्रपति भवन में आयोजित एक समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इन पांच देशों के राजदूतों के परिचय पत्र स्वीकार किए।
