अनंतनाग में आतंकियों ने दो मजदूरों पर की फायरिंग, अस्पताल में भर्ती | The Voice TV

Quote :

"मेहनत का कोई विकल्प नहीं, बस मजबूत इरादों के साथ आगे बढ़ते रहो।"

National

अनंतनाग में आतंकियों ने दो मजदूरों पर की फायरिंग, अस्पताल में भर्ती

Date : 19-Jul-2023

 अनंतनाग,। जम्मू कश्मीर में एक बार फिर आतंकियों ने बाहरी मजदूरों को निशाना बनाया है। आतंकियों ने अनंतनाग में दो बाहरी मजदूरों पर फायरिंग की है। इसमें दोनों मजदूर घायल हो गए। दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल मजदूरों की पहचान नहीं हो पाई है।

जम्मू-कश्मीर पुलिस ने ट्वीट में बताया कि अनंतनाग में आतंकियों ने दो बाहरी मजदूरों पर फायरिंग की है। दोनों घायल नागरिकों को अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी हालत स्थिर बताई गई है। पुलिस के अनुसार तलाशी अभियान के लिए इलाके की घेराबंदी की जा रही है।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement