मौसम विभाग ने देश के कई हिस्‍सों में इस सप्‍ताह अत्‍याधिक वर्षा की चेतावनी दी | The Voice TV

Quote :

"मेहनत का कोई विकल्प नहीं, बस मजबूत इरादों के साथ आगे बढ़ते रहो।"

National

मौसम विभाग ने देश के कई हिस्‍सों में इस सप्‍ताह अत्‍याधिक वर्षा की चेतावनी दी

Date : 18-Jul-2023

 मौसम विभाग ने अगले तीन से पांच दिन के दौरान गोवा, मध्य महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, विदर्भ, तेलंगाना और ओडिशा में तेज से बहुत तेज वर्षा का अनुमान व्यक्त किया है। बंगाल की  खाड़ी के  उत्तर-पश्चिम और उससे जुड़े तटीय ओडिशा के ऊपर चक्रवात की स्थिति के प्रभाव से अगले 48 घंटों के दौरान उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी के ऊपर कम दबाव का क्षेत्र बनने की संभावना है। आगामी दिनों में उत्तराखंड, मध्य प्रदेश, मुंबई और तटीय आंध्र प्रदेश में तेज से बहुत तेज वर्षा होगी। दक्षिण असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा सहित पूर्वोत्तर राज्यों के कई हिस्सों में भी मूसलाधार वर्षा होने की संभावना है।


इस बीच, दिल्‍ली में यमुना नदी का जलस्तर अभी भी खतरे के निशान से ऊपर है। केंद्रीय जल आयोग के अनुसार आज यमुना  का जलस्तर 205 दशमलव 4 मीटर दर्ज किया गया। 

 

RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement