नई दिल्ली में मप्र के 15 जिला अधिकारियों को आज राष्ट्रपति करेंगी सम्मानित | The Voice TV

Quote :

"मेहनत का कोई विकल्प नहीं, बस मजबूत इरादों के साथ आगे बढ़ते रहो।"

National

नई दिल्ली में मप्र के 15 जिला अधिकारियों को आज राष्ट्रपति करेंगी सम्मानित

Date : 18-Jul-2023

 भोपाल, 18 जुलाई  डिजिटल इंडिया लैंड रिकॉर्ड्स मॉडर्नाइजेशन प्रोग्राम में सराहनीय कार्य करने के लिए मध्य प्रदेश के 15 जिला अधिकारियों (कलेक्टर्स) को आज (मंगलवार) राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू नई दिल्ली के विज्ञान भवन में सम्मानित करेंगी। समारोह सुबह 11 बजे शुरू होगा।

मध्य प्रदेश जनसम्पर्क विभाग के अनुसार देश के 75 जिलों के कलेक्टर को यह सम्मान दिया जाएगा। इसमें मध्य प्रदेश के 15 जिलों के कलेक्टर को भूमि सम्मान प्लेटिनम प्रमाण पत्र प्रदान किया जाएगा। इनमें भोपाल, उमरिया, अनूपपुर, हरदा, खरगोन, अलीराजपुर, गुना, आगर-मालवा, नीमच, टीकमगढ़, उज्जैन, इंदौर, विदिशा, सिंगरौली और सीधी जिले के कलेक्टर शामिल हैं।

उमरिया कलेक्टर डॉक्टर कृष्ण देव त्रिपाठी ने बताया कि कुछ व्यस्तता के कारण वह दिल्ली नहीं जा पा रहे। उनके प्रतिनिधि के तौर पर प्रभारी अधीक्षक भू अभिलेख एवं बांधवगढ़ तहसीलदार सतीश सोनी यह सम्मान ग्रहण करेंगे।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement