पूर्व मंत्री और सपा नेता दारा सिंह चौहान का विधानसभा की सदस्यता से इस्तीफा | The Voice TV

Quote :

"मेहनत का कोई विकल्प नहीं, बस मजबूत इरादों के साथ आगे बढ़ते रहो।"

National

पूर्व मंत्री और सपा नेता दारा सिंह चौहान का विधानसभा की सदस्यता से इस्तीफा

Date : 17-Jul-2023

त्तर प्रदेश के पूर्व मंत्री और समाजवादी पार्टी के विधायक दारा सिंह चौहान ने सोमवार को विधानसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया। उन्होंने विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना को अपना इस्तीफा सौंपा है। इस मौके पर उत्तर प्रदेश भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी भी मौजूद रहे।

चौहान जल्द ही भाजपा में शामिल होंगे। चौहान इससे पहले भाजपा के वरिष्ठ नेता व केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह से दिल्ली में मुलाकात कर चुके हैं। उत्तर प्रदेश में दो बड़े चेहरों का भाजपा को साथ मिल गया है। पिछड़ा समाज के ओम प्रकाश राजभर की पार्टी सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी एनडीए गठबंधन में शामिल हो चुकी है। दूसरा चेहरा दौरा सिंह चौहान का है। चौहान दलित समाज से हैं। अपने समाज में उनकी अच्छी पकड़ है। यह दोनों चेहरे पूर्वांचल की धरती से आते हैं।

भारतीय जनता पार्टी नेतृत्व की उत्तर प्रदेश की सभी 80 लोकसभा सीटों पर नजर है। नेतृत्व ज्यादा से ज्यादा सीटों पर जीत दर्ज करना चाह रहा है। इस लिहाज से पूरब से लेकर पश्चिम तक भाजपा कील कांटे दुरुस्त कर रही है। माना जा रहा है कि पूर्वांचल के बाद पश्चिम उत्तर प्रदेश में मजबूती के लिए भाजपा जल्द ही कदम उठाएगी। 


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement