चंद्रयान-3 का सफल प्रक्षेपण : शाह ने वैज्ञानिकों को दी बधाई | The Voice TV

Quote :

"मेहनत का कोई विकल्प नहीं, बस मजबूत इरादों के साथ आगे बढ़ते रहो।"

National

चंद्रयान-3 का सफल प्रक्षेपण : शाह ने वैज्ञानिकों को दी बधाई

Date : 14-Jul-2023

  केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने चंद्रयान-3 के सफल प्रक्षेपण पर खुशी जाहिर करते हुए भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (आईएसआरओ) के वैज्ञानिकों को बधाई दी है।

शाह ने शुक्रवार को ट्वीट कर कहा कि भारत ने आज चंद्रयान-3 के सफल प्रक्षेपण के साथ अपनी ऐतिहासिक अंतरिक्ष यात्रा शुरू की। ऐसे में आईएसआरओ के वैज्ञानिकों को वह बधाई देते हैं। उन्होंने कहा कि वैज्ञानिकों के अथक खोज ने आज एक उल्लेखनीय अंतरिक्ष यात्रा की नींव रखी है।

उल्लेखनीय है कि चंद्रयान-3 को आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा के स्पेस सेंटर से शुक्रवार दोपहर 2.35 बजे सफलता पूर्वक लॉन्च किया गया।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement