हैदराबाद में भारत सरकार टकसाल की 120वीं वर्षगांठ के अवसर पर स्मारक सिक्के जारी किए गए। चांदी और तांबे से तैयार किए गए सिक्के भारत सरकार टकसाल की समृद्ध विरासत और योगदान को दर्शाते हैं। भारत प्रतिभूति मुद्रण तथा मुद्रा निर्माण निगम लिमिटेड के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक एस.के. सिन्हा ने स्मारक सिक्के जारी किए। उन्होंने कहा कि हैदराबाद में भारत सरकार की टकसाल एक सदी से अधिक समय से उच्च गुणवत्ता वाले सिक्के और अन्य ढले हुए उत्पाद बनाने में अग्रणी रही है। उन्होंने कहा कि सटीकता, शिल्प कौशल और तकनीकी प्रगति के कारण यह देश की महत्वपूर्ण टकसालों में से एक है।
