चंद्रयान-3 के प्रक्षेपण की सभी तैयारियां पूरी, श्रीहरिकोटा से आज दोपहर बाद होगा प्रक्षेपित | The Voice TV

Quote :

"मेहनत का कोई विकल्प नहीं, बस मजबूत इरादों के साथ आगे बढ़ते रहो।"

National

चंद्रयान-3 के प्रक्षेपण की सभी तैयारियां पूरी, श्रीहरिकोटा से आज दोपहर बाद होगा प्रक्षेपित

Date : 14-Jul-2023

 भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने तीसरे चंद्रयान मिशन के प्रक्षेपण की सभी तैयारियां पूरी कर ली है। चंद्रयान का प्रक्षेपण आज दोपहर बाद दो बजकर 35 मिनट पर किया जाएगा। कल एक बजकर पांच मिनट से शुरू हुई उल्टी गिनती सुचारू रूप से चल रही है। हमारे संवाददाता ने खबर दी है कि चंद्रयान तीन को ले जाने वाला 642 टन वजन वाला, 43 दशमलव पांच मीटर ऊंचा रॉकेट एलवीएम-तीन, सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र श्रीहरिकोटा से प्रक्षेपित किया जाएगा। 


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement