|
छठा भारत अरब सहभागिता सम्मेलन 2023 आज नई दिल्ली में आयोजित किया गया। विदेश मामलो के सचिव डॉ0 औसाफ सईद ने बताया कि भारत के पश्चिम एशियाई देशों के साथ मजबूत सम्बन्ध हैं और यह क्षेत्र भारत का सबसे बडा व्यापारिक भागीदार है। उन्होंने कहा कि पिछले वित्तीय वर्ष में संयुक्त अरब अमीरात भारत का तीसरा और सउदी अरब चौथा सबसे बडा व्यापारिक भागीदार था।
छठे भारत-अरब सहभगिता सम्मेलन के बारे में डॉ. सईद ने कहा कि इस सम्मेलन ने दोनो पक्षो के व्यापारिक समुदाय को व्यापार और निवेश के क्षेत्र में नयी सम्भावनाओं की तलाश करने के लिए उपयोगी मंच उपलब्ध कराया है। उन्होंने नवीकरणीय ऊर्जा विशेषकर हरित हाईड्रोजन के क्षेत्र में सहयोग के महत्व को रेखांकित किया। |
