राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू शुक्रवार को करेंगी बाबा खाटूश्याम के दर्शन | The Voice TV

Quote :

"मेहनत का कोई विकल्प नहीं, बस मजबूत इरादों के साथ आगे बढ़ते रहो।"

National

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू शुक्रवार को करेंगी बाबा खाटूश्याम के दर्शन

Date : 12-Jul-2023

 सीकर, 12 जुलाई  । राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 14 जुलाई (शुक्रवार) को सीकर के विश्व प्रसिद्ध बाबा खाटूश्याम मंदिर में दर्शन करने आएंगी। बुधवार को खाटू ग्राम में राष्ट्रपति के आगमन को लेकर वायुसेना के तीन हेलीकॉप्टरों का ट्रायल किया गया। राष्ट्रपति के दौरे को देखते हुए मंगलवार को खाटू ग्राम में केंद्रीय एजेंसियों के दल ने दौरा कर जिला प्रशासन के साथ तैयारियों का जायजा लिया।

राष्ट्रपति मुर्मू के दौरे को लेकर जारी अधिकृत कार्यक्रम के अनुसार शुक्रवार दोपहर 01 बजे हेलीकाप्टर से वे खाटूग्राम पहुंचेगी। दोपहर डेढ़ बजे लखदातार बाबा श्याम मंदिर में दर्शन और आरती कर प्रसाद ग्रहण करेंगी। करीब सवा 03 बजे राष्ट्रपति मुर्मू खाटू से प्रस्थान करेंगी। जिला प्रशासन के अनुसार राष्ट्रपति के दौरे की व्यवस्थाएं प्रोटोकॉल के अनुसार होगी। इसके लिए खाटू में ग्रीनहाउस भी डवलप किए गए हैं। दौरे के दौरान पुलिस के राज्यस्तरीय अधिकारियों के साथ करीब एक हजार से अधिक पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement