प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सूरीनाम के सर्वोच्च नागरिक सम्मान- ग्रैंड ऑर्डर ऑफ द चेन ऑफ द यलो स्टार- से सम्मानित किए जाने पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को बधाई दी है। श्री मोदी ने एक ट्वीट में कहा कि सूरीनाम की सरकार और लोगों से मिला यह विशेष सम्मान दोनों देशों के बीच सुदृढ़ मैत्री का प्रतीक है।
