नेपाल के प्रधानमंत्री 'प्रचंड' ने राष्ट्रपति मुर्मू और उपराष्ट्रपति धनखड़ से की मुलाकात | The Voice TV

Quote :

"मेहनत का कोई विकल्प नहीं, बस मजबूत इरादों के साथ आगे बढ़ते रहो।"

National

नेपाल के प्रधानमंत्री 'प्रचंड' ने राष्ट्रपति मुर्मू और उपराष्ट्रपति धनखड़ से की मुलाकात

Date : 01-Jun-2023

 नई दिल्ली, 1 जून। नेपाल के प्रधानमंत्री पुष्प कमल दाहाल ‘प्रचंड’ ने गुरुवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ से मुलाकात की। राष्ट्रपति ने नेपाल को भारत के लिए प्राथमिकता बताया और कहा कि हाल के वर्षों में भारत-नेपाल द्विपक्षीय सहयोग और मजबूत हुआ है।

 
राष्ट्रपति सचिवालय ने मुलाकात का ब्योरा देते हुए बताया कि राष्ट्रपति मुर्मू ने प्रधानमंत्री प्रचंड का स्वागत किया और उन्हें बधाई दी। उन्होंने कहा कि भारत के साथ अपने पुराने जुड़ाव और अपने अनुभव को देखते हुए भारत सदियों पुरानी साझेदारी को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए भारत-नेपाल द्विपक्षीय संबंधों में एक सकारात्मक एजेंडे की आशा करता है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि यह यात्रा दोनों देशों के बीच मजबूत बंधन को और मजबूत करेगी।
 
राष्ट्रपति ने कहा कि हाल के वर्षों में भारत-नेपाल द्विपक्षीय सहयोग और मजबूत हुआ है। कोविड-19 महामारी के कठिन समय में भी दोनों देशों के बीच व्यापार कायम रहा।
 
राष्ट्रपति ने कहा कि भारत और नेपाल के बीच खुली सीमा ने दोनों तरफ से पर्यटन को बढ़ावा दिया है। उन्होंने लोगों से लोगों के संपर्क और पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए आध्यात्मिक पर्यटन सर्किट को पुनर्जीवित करने की आवश्यकता पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि सिस्टर सिटी समझौते और वित्तीय संपर्क में सुधार से भी हमारे दोनों देशों के बीच पर्यटन को बढ़ावा मिल सकता है।
 
राष्ट्रपति ने कहा कि नेपाल भारत के लिए प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि भारत हमारी विकास-साझेदारी को आगे बढ़ाने के लिए तत्पर है, जिसमें महत्वपूर्ण परियोजनाओं को जल्दी पूरा करना भी शामिल है।
 
उधर, उपराष्ट्रपति सचिवालय ने ट्वीट कर कहा कि उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ आज नेपाल के दौरे पर आए प्रधानमंत्री पुष्प कमल दाहाल ‘प्रचंड’ का स्वागत कर प्रसन्न हुए। भारत और नेपाल के बीच सदियों पुराने सांस्कृतिक संबंध हमारे संबंधों का आधार बने हुए हैं, क्योंकि हम अपने संबंधों के अन्य क्षेत्रों में अच्छी प्रगति कर रहे हैं।

RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement