डॉ. भूपेंद्र नाथ त्रिपाठी एसकेयूएएसटी, जम्मू के बने कुलपति | The Voice TV

Quote :

"मेहनत का कोई विकल्प नहीं, बस मजबूत इरादों के साथ आगे बढ़ते रहो।"

National

डॉ. भूपेंद्र नाथ त्रिपाठी एसकेयूएएसटी, जम्मू के बने कुलपति

Date : 27-May-2023

 नई दिल्ली/जम्मू-कश्मीर, 27 मई। भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (आईसीएआर), नई दिल्ली के उप महानिदेशक (पशु विज्ञान) डॉ. भूपेंद्र नाथ त्रिपाठी को शेर-ए-कश्मीर कृषि विज्ञान और प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (एसकेयूएएसटी), जम्मू का कुलपति नियुक्त किया गया है। यह नियुक्ति एसकेयूएएसटी, जम्मू के चांसलर और जम्मू-कश्मीर के लेफ्टिनेंट गवर्नर मनोज सिन्हा ने की है।

लेफ्टिनेंट गवर्नर मनोज सिन्हा ने यह नियुक्ति शेर-ए-कश्मीर कृषि विज्ञान और प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के अधिनियम,1982 की धारा 25 (1) के तहत प्रदत्त शक्तियों के अंतर्गत की है। उप महानिदेशक (पशु विज्ञान) डा. भूपेंद्र नाथ त्रिपाठी की एसकेयूएएसटी, जम्मू के कुलपति के रूप में नियुक्ति तीन वर्ष के लिए होगी। या जब तक वह 65 वर्ष की आयु पूरी नहीं करते हैं।

इससे पूर्व उप महानिदेशक (पशु विज्ञान) डॉ. त्रिपाठी नेशनल रिसर्च सेंटर ऑफ अश्वीय और नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ एनीमल हेल्थ (सीसीएस) भारत सरकार में निदेशक, सेंट्रल शीप एंड वूल रिसर्च इंस्टीट्यूट अविक नगर के हेड ऑफ एनीमल हेल्थ डिवीजन और इंस्टीट्यूट ऑफ एनीमल हेल्थ के पोस्ट डॉक्टरल साइंटिस्ट रह चुके हैं। इसके अलावा वे माडर्न रिसर्च इंस्टीट्यूट के विजिटिंग साइंटिस्ट रहे हैं। डॉ त्रिपाठी ने बताया कि वे जल्द ही अपना कार्यभार ग्रहण कर लेंगे।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement