सिद्धारमैया आज दोपहर संभालेंगे कर्नाटक की बागडोर | The Voice TV

Quote :

"मेहनत का कोई विकल्प नहीं, बस मजबूत इरादों के साथ आगे बढ़ते रहो।"

National

सिद्धारमैया आज दोपहर संभालेंगे कर्नाटक की बागडोर

Date : 20-May-2023

 बेंगलुरु, 20 मई  । कर्नाटक कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धारमैया एकबार फिर आज (शनिवार) प्रदेश की कमान संभालेंगे। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डीके शिवकुमार उप मुख्यमंत्री होंगे। कुछ अन्य विधायकों और वरिष्ठ नेताओं को भी मंत्रिपरिषद में जगह मिल सकती है।

बेंगलुरु के कांटेरावा स्टेडियम में शपथ ग्रहण समारोह दोपहर 12ः30 बजे होगा। समारोह में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, सोनिया गांधी, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, कांग्रेसशासित प्रदेश के मुख्यमंत्रियों और कई अन्य नेताओं को शामिल होने की उम्मीद है।

खड़गे ने समारोह में शामिल होने के लिए तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी, बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव, एनसीपी प्रमुख शरद पवार, महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे को आमंत्रित किया है।

कर्नाटक विधानसभा चुनाव के नतीजे 13 मई को आए थे। कांग्रेस ने 135, भाजपा ने 66 और जेडीएस ने 19 सीटों पर जीत दर्ज की है। स्पष्ट बहुमत मिलने के बाद कांग्रेस ने लंबे मंथन के बाद सिद्धारमैया को मुख्यमंत्री की कुर्सी सौंपी है।
 


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement