उल्हासनगर में 20 दिन के बच्चे को बेचने वाली मां, डॉक्टर सहित पांच गिरफ्तार | The Voice TV

Quote :

"मेहनत का कोई विकल्प नहीं, बस मजबूत इरादों के साथ आगे बढ़ते रहो।"

National

उल्हासनगर में 20 दिन के बच्चे को बेचने वाली मां, डॉक्टर सहित पांच गिरफ्तार

Date : 18-May-2023

 मुंबई, 18 मई । ठाणे जिले के उल्हासनगर में स्थित महालक्ष्मी नर्सिंग होम में 20 दिन के बच्चे को बेचने वाली उसकी मां, डॉक्टर सहित पांच लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपितों में चार महिला और एक पुरुष शामिल हैं। इस मामले की गहन छानबीन पुलिस कर रही है।

ठाणे पुलिस क्राइम ब्रांच के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक दिलीप पाटिल ने बताया कि गोपनीय सूचना मिली थी कि उल्हासनगर के एक महिला डॉक्टर नवजात बच्चों को बेच रही है। इसी के आधार पर बुधवार को नकली ग्राहक भेजकर इस सूचना की पुष्टि की गई। इसके बाद 20 दिन के बच्चे का सौदा 7 लाख रुपये में तय हुआ। पुलिस ने पैसे का लेन-देन करते समय डॉ चित्रा चैनानी (61 वर्ष) सहित सभी आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए आरोपितों में नासिक की दो महिलाएं, कर्नाटक के बेलगाम का एक व्यक्ति, बच्चे की मां और महिला डॉक्टर शामिल हैं। इस मामले की पुलिस गहन छानबीन कर बच्चा बिक्री गिरोह के बारे में जानकारी प्राप्त करने का प्रयास कर रही है।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement