चार दिवसीय प्रवास पर झारखंड पहुंचे संघ प्रमुख भागवत | The Voice TV

Quote :

"मेहनत का कोई विकल्प नहीं, बस मजबूत इरादों के साथ आगे बढ़ते रहो।"

National

चार दिवसीय प्रवास पर झारखंड पहुंचे संघ प्रमुख भागवत

Date : 16-May-2023

 रांची, 16 मई । राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत चार दिवसीय प्रवास पर मंगलवार को झारखंड के रांची पहुंचे। इस दौरान वह लोहरदगा जिले में आयोजित संघ शिक्षा वर्ग में शामिल होंगे।

डॉ. भागवत करीब 12 बजे तपस्विनी एक्सप्रेस से भुवनेश्वर से चलकर रांची जिले के हटिया स्टेशन पहुंचे। उनके आगमन से पहले ही रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई थी। हालांकि उनको करीब 10.30 बजे पहुंचना था, लेकिन ट्रेन विलंब से पहुंची। रेलवे स्टेशन से वह सड़क मार्ग से लोहरदगा के लिए रवाना हो गए।

लोहरदगा जिले में स्थित शीला अग्रवाल सरस्वती शिशु विद्या मंदिर परिसर में संघ शिक्षा वर्ग का आयोजन किया गया है। डॉ. भागवत के आगमन के मद्देनजर यहां सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए हैं। डॉ. भागवत 19 मई को सुबह 9.30 बजे यहां से रांची जाएंगे और उसी दिन शाम को बिरसा मुंडा एयरपोर्ट से मुंबई के लिए रवाना होंगे।

उल्लेखनीय है कि संघ शिक्षा वर्ग संघ का सांगठनिक प्रशिक्षण शिविर है। इसके प्रथम और द्वितीय वर्ष का प्रशिक्षण हर साल प्रांत अथवा क्षेत्र स्तर पर आयोजित किया जाता है।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement