मणिपुर हिंसा को रोक पाने में विफल रही सरकार : कांग्रेस | The Voice TV

Quote :

"मेहनत का कोई विकल्प नहीं, बस मजबूत इरादों के साथ आगे बढ़ते रहो।"

National

मणिपुर हिंसा को रोक पाने में विफल रही सरकार : कांग्रेस

Date : 09-May-2023

 नई दिल्ली, 09 मई  कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि केन्द्र और राज्य सरकार मणिपुर हिंसा रोक पाने में पूरी तरह विफल रही है और राज्य में बिगड़े हालात के कारण प्रदेश के लोग चिंतित हैं।

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अभिषेक मनु सिंघवी ने मंगलवार को पार्टी मुख्यालय में आयोजित एक प्रेसवार्ता के दौरान कहा कि राज्य में एक-दो दिन पहले तक करीब 60 मौतें हुई हैं और करीब 250 लोग गंभीर रूप से घायल हैं। जबकि दो हजार घर जल गए और 10 हजार लोग हिंसा से प्रभावित होकर इधर-उधर भटक रहे हैं। वहां की स्थिति चिंताजनक है।

हालांकि मणिपुर के सुरक्षा सलाहकार कुलदीप सिंह ने कहा कि राज्य की स्थिति पहले की तुलना में बेहतर हुई है। लूटे गए हथियारों की खोज की संख्या 215 से बढ़कर 222 हो गई है। बड़ी संख्या में लोग चुराचांदपुर से इंफाल की ओर आए हैं। सिंह ने कहा कि हिंसा में जिन लोगों की जान गई, उनकी संख्या 41 है। कई जगहों पर हालात में सुधार आने के बाद कर्फ्यू में भी ढील दी गई है।

उल्लेखनीय है कि मणिपुर में मैतेई समुदाय को एसटी श्रेणी में शामिल किए जाने की मांग के विरोध में तीन मई को रैली का आयोजन हुआ था। ऑल ट्राइबल स्टूडेंट्स यूनियन मणिपुर ने इस रैली का आयोजन किया था। रैली के दौरान हिंसा भड़क गई थी।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement