पुरशुड़ा के श्रीरामपुर क्षेत्र के तृणमूल अध्यक्ष मफिजुल मंडल गिरफ्तार
हुगली, 06 जून। हुगली जिले के पुरशुड़ा थाना क्षेत्र के श्रीरामपुर इलाके के तृणमूल कांग्रेस अध्यक्ष मफिजुल मंडल उर्फ मफी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, वर्ष 2021 के विधानसभा चुनाव के बाद हुई हिंसा, इलाके में आतंक फैलाने, महिला उत्पीड़न तथा अवैध हथियार लेकर घूमने समेत कई गंभीर आरोपों में तृणमूल नेता की गिरफ्तारी की गई है।
बताया गया है कि पुरशुड़ा थाना पुलिस ने बीती रात धानियाखाली इलाके से मफिजुल मंडल को गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी के बाद शनिवार को उसे आरामबाग अदालत में पेश किया गया।
पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।
