समय से पहले विधानसभा चुनाव के आसार, कार्यकर्ता बूथ स्तर पर तैयारी करें : राकेश मौर्य | The Voice TV

Quote :

"हम जो सोचते हैं, वो बन जाते हैं। इसलिए हमेशा अच्छा सोचें।" — गौतम बुद्ध

National

समय से पहले विधानसभा चुनाव के आसार, कार्यकर्ता बूथ स्तर पर तैयारी करें : राकेश मौर्य

Date : 06-Jun-2026

 
जौनपुर, 06 जून ।
समाजवादी पार्टी की मासिक बैठक शनिवार को जिला कार्यालय सदर चुंगी में आयोजित की गई। बैठक में संगठन की मजबूती, बूथ प्रबंधन तथा आगामी राजनीतिक रणनीति पर विस्तार से चर्चा की गई। कार्यक्रम समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर आयोजित किया गया।

बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष राकेश मौर्य ने की। उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश में विधानसभा चुनाव निर्धारित समय से पहले होने की संभावना से इंकार नहीं किया जा सकता। ऐसे में सभी कार्यकर्ता अभी से बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करने में जुट जाएं। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी पीडीए (पिछड़ा, दलित और अल्पसंख्यक) की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाकर समाज के सभी वर्गों को जोड़ने का कार्य कर रही है और इसी आधार पर प्रदेश में सरकार बनाने का लक्ष्य रखा गया है।

जिला महासचिव आरिफ हबीब ने बैठक की रूपरेखा प्रस्तुत करते हुए संगठनात्मक गतिविधियों और आगामी कार्यक्रमों पर चर्चा कराई तथा कार्यकर्ताओं से सुझाव प्राप्त किए। बैठक को जिला उपाध्यक्षों एवं अन्य वरिष्ठ नेताओं ने भी संबोधित किया और संगठन विस्तार तथा जनसंपर्क अभियान को तेज करने पर जोर दिया।

बैठक के दौरान पार्टी के नवमनोनीत पदाधिकारियों का सम्मान भी किया गया। जिलाध्यक्ष राकेश मौर्य ने मजदूर सभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष चंद्रभूषण यादव, राष्ट्रीय सचिव चंद्रशेखर यादव, राष्ट्रीय सचिव मुलायम सिंह यादव, यूथ ब्रिगेड के अजय रंजन यादव, पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव धर्मेंद्र चौरसिया तथा कार्यवाहक नगर अध्यक्ष अशफाक मंसूरी को माल्यार्पण कर स्वागत किया।कार्यक्रम में कमलेश यादव, कमाल आजमी, संदीप यदुवंशी, अनुज दुबे, सुशील श्रीवास्तव, उमेश यादव, अफरोज हुसैनी, विवेक यादव, विकास यादव, मुकेश यादव, अजीज फरीदी समेत बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे। बैठक का संचालन जिला महासचिव आरिफ हबीब ने किया।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement