उद्योग से जुड़ी समस्याओं को सरकार और विभागों के सामने मजबूती से रखने के लिए एक मंच पर आए निर्यात क्लस्टर एसोसिएशन | The Voice TV

Quote :

"हम जो सोचते हैं, वो बन जाते हैं। इसलिए हमेशा अच्छा सोचें।" — गौतम बुद्ध

National

उद्योग से जुड़ी समस्याओं को सरकार और विभागों के सामने मजबूती से रखने के लिए एक मंच पर आए निर्यात क्लस्टर एसोसिएशन

Date : 06-Jun-2026

 उद्योग से जुड़ी समस्याओं को सरकार और विभागों के सामने मजबूती से रखने के लिए एक मंच पर आए निर्यात क्लस्टर एसोसिएशन

बाइंग एजेंट्स एसोसिएशन के वाइस चेयरमैन ने निर्यात कारोबार को बढ़ावा देने के लिए हरसंभव सहयोग करने का आश्वासन दिया

मुरादाबाद, 06 जून।
ईपीसीएच में शनिवार को एक्सपोर्टर्स वॉइस एसोसिएशन के एक प्रतिनिधिमंडल ने हैंडलूम एवं हैंडीक्राफ्ट निर्यातकों व बाइंग एजेंट्स एसोसिएशन के पदाधिकारियों के साथ बैठक की। इसमें प्रमुख निर्यात क्लस्टरों की एसोसिएशन को एक मंच पर लाकर उद्योग से जुड़ी समस्याओं को सरकार और संबंधित विभागों के सामने मजबूती से रखने के लिए चर्चा की गई।

बाइंग एजेंट्स एसोसिएशन के वाइस चेयरमैन सुमित छाबड़ा ने निर्यात कारोबार को बढ़ावा देने के लिए हरसंभव सहयोग करने का आश्वासन दिया। उन्होंने नए अंतरराष्ट्रीय बाजारों की तलाश करने पर जोर दिया।

उन्होंने आगे कहा कि सभी क्लस्टर एक-दूसरे के अनुभवों और संसाधनों का लाभ उठाएं तो निर्यात व्यापार को बड़ा फायदा मिल सकता है। निर्णय लिया गया कि जल्द ही फिरोजाबाद, आगरा, अलीगढ़, पानीपत, वाराणसी समेत अन्य प्रमुख निर्यात केंद्रों की एसोसिएशन से संपर्क किया जाएगा। इन्हें भी इस मंच से जोड़ा जाएगा। अध्यक्ष सीपी शर्मा ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया और उन्हें स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement