एमसीडी स्वास्थ्य विभाग के 30 कर्मचारियों के नियमितीकरण को मंजूरी : सत्या शर्मा | The Voice TV

Quote :

"अगर आप वो पाना चाहते हैं जो आपने कभी नहीं पाया, तो आपको वो करना होगा जो आपने कभी नहीं किया।"— विवेक बिंद्रा

National

एमसीडी स्वास्थ्य विभाग के 30 कर्मचारियों के नियमितीकरण को मंजूरी : सत्या शर्मा

Date : 05-Jun-2026

नई दिल्ली, 05 जून। दिल्ली के महापौर प्रवेश वाही एवं स्थायी समिति की अध्यक्ष सत्या शर्मा ने स्वास्थ्य विभाग में कार्यरत 30 दैनिक वेतनभोगी एवं मस्टर रोल कर्मचारियों के नियमितीकरण को मंजूरी प्रदान की। इन कर्मचारियों में सफाई कर्मचारी, वार्ड बॉय, चौकीदार, माली, वार्ड आया, लैब अटेंडेंट, वार्डन तथा किचन स्टाफ शामिल हैं, जो लंबे समय से अस्पताल प्रशासन विभाग में सेवाएं दे रहे थे।

स्थायी समिति की अध्यक्ष सत्या शर्मा ने कहा कि निगम अपने कर्मचारियों के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है और लंबे समय से सेवा दे रहे कर्मचारियों को नियमित करना उनके अधिकारों को सुनिश्चित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।

स्थायी समिति की अध्यक्ष ने कहा कि यह निर्णय न केवल कर्मचारियों के मनोबल को बढ़ाएगा, बल्कि स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता को भी बेहतर बनाने में सहायक सिद्ध होगा। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों को स्थायित्व मिलने से वे और अधिक समर्पण के साथ कार्य कर सकेंगे।

सत्या शर्मा ने बताया कि सदन में प्रस्तुत निगम के बजट में कर्मचारियों के नियमितीकरण की जो घोषणा की गई थी, उसी के अनुरूप इन कर्मचारियों को नियमित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि यह सरकार की कार्यशैली को दर्शाता है कि उसकी घोषणाएं केवल कागजों तक सीमित नहीं रहतीं, बल्कि उन्हें पूरी प्रतिबद्धता के साथ धरातल पर भी उतारा जाता है।

उन्होंने कहा कि निगम भविष्य में भी कर्मचारियों के हितों को ध्यान में रखते हुए ऐसे सकारात्मक निर्णय लेता रहेगा, जिससे प्रशासनिक व्यवस्था और अधिक मजबूत और प्रभावी बन सके।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement