महाशिवरात्रि पर पाकिस्तान स्थित कटासराजद में शिव का महाअभिषेक करेंगे हिन्दू: बजाज | The Voice TV

Quote :

"मेहनत का कोई विकल्प नहीं, बस मजबूत इरादों के साथ आगे बढ़ते रहो।"

National

महाशिवरात्रि पर पाकिस्तान स्थित कटासराजद में शिव का महाअभिषेक करेंगे हिन्दू: बजाज

Date : 13-Feb-2023

यमुनानगर,12 फरवरी (हि.स.)। पाकिस्तान स्थित हिंदुओं के प्राचीन एवं ऐतिहासिक तीर्थ कटासराज धाम की यात्रा के लिए भारत सरकार के विदेश मंत्रालय एवं पाकिस्तान हाई कमीशन ने हरी झंडी दे दी है। भारत के हिन्दू तीर्थयात्रियों का एक दल महाशिवरात्रि के दिन कटासराज धाम में भगवान शिव का महा अभिषेक करेगा।

रविवार को जानकारी देते हुए यात्रा के मुख्य संयोजक एवं सनातन धर्म सभा के उत्तरी भारत के अध्यक्ष शिव प्रताप बजाज ने बताया कि सभा ने भारत सरकार को भेजें कार्यक्रम के अनुसार यह यात्रा 16 से लेकर 22 फरवरी तक आयोजित की जाएगी। तीर्थ यात्रियों का दल 16 फरवरी को अमृतसर के बाघा बॉर्डर पहुंचेगा। यह दल महाशिवरात्रि के पावन पर्व 18 फरवरी के दिन पाकिस्तान के कटासराज में भगवान शिव का अभिषेक करेगा। तीर्थयात्रियों का दल लाहौर व अन्य स्थानों पर स्थित धार्मिक स्थलों का भ्रमण कर 22 फरवरी को यह वापस आएगा।

सभा के वरिष्ठ उप प्रधान आई सागर एवं यात्रा प्रबंधक त्रिलोकचंद जसवंत सिंह ने यात्रा की अनुमति मिलने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि पिछले कई वर्षों से किन्हीं कारणों से यह यात्रा स्थगित होती रही है और अब आशा है कि इस बार यह यात्रा निर्विघ्न संपन्न होगी। महाशिवरात्रि पर्व पाकिस्तान स्थित हिंदू भाइयों के साथ पाकिस्तान में धूमधाम से मनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि तीर्थ यात्रियों के पासपोर्ट वीजा के लिए पाकिस्तान हाई कमीशन दिल्ली को भेज दिए गए हैं। उम्मीद है कि जल्दी वीजा प्राप्त होंगे। वर्ष 1974 में भारत-पाक प्रोटोकॉल के अनुसार देशभर के केवल दो सौ तीर्थयात्री ही इस पवित्र यात्रा में भाग ले सकते हैं। यात्रा को लेकर हिंदू श्रद्धालुओं में काफी उत्साह देखा जा रहा है।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement