रायपुर , 12 फ़रवरी (हि.स.)। छत्तीसगढ़ में नए राज्यपाल की नियुक्ती हुई है। विश्व भूषण हरिचंदन छत्तीसगढ़ के नए राज्यपाल होंगे। वह अनुसुइया उइके के स्थान पर नियुक्त होंगे। विश्व भूषण हरिचंदन वर्तमान में आंध्र प्रदेश के राज्यपाल हैं। इधर छत्तीसगढ़ के रहने वाले झारखंड के राज्यपाल रमेश बैस को महाराष्ट्र का राज्यपाल बनाया गया है। अनसुइया उइके का मणिपुर तबादला किया गया है। वह चार साल का कार्यकाल पूरा कर चुकी है।
