झारखंड के नए राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन का प्रोफाइल | The Voice TV

Quote :

"मेहनत का कोई विकल्प नहीं, बस मजबूत इरादों के साथ आगे बढ़ते रहो।"

National

झारखंड के नए राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन का प्रोफाइल

Date : 13-Feb-2023

 रांची, 12 फरवरी (हि.स.)। सीपी राधाकृष्णन को झारखंड का नया राज्यपाल बनाया गया है। वो झारखंड के 11वें राज्यपाल होंगे। वो झारखंड के राज्यपाल रमेश बैस का स्थान लेंगे। बैस को महाराष्ट्र का नया राज्यपाल नियुक्त किया है।

20 अक्टूबर, 1957 को तमिलनाडु के तिरूपुर जिले के साधारण परिवार में जन्मे सीपी राधाकृष्णन 1973 से आरएसएस और जनसंघ से जुड़ गए। 1998 के कोयम्बटूर बम धमाकों के बाद उन्होंने चुनाव लड़े। 1998 और 1999 के आम चुनाव में उन्होंने भाजपा के टिकट पर लोकसभा चुनाव जीता। 2004, 2012 और 2019 में वह चुनाव हार गए।

सीपी राधाकृष्णन ने 2004 के चुनाव के लिए अखिल भारतीय अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कड़गम के साथ संबंध बनाने के लिए राज्य इकाई के साथ काम किया। 2012 में राधाकृष्णन ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के एक कार्यकर्ता पर हमला करने वाले दोषियों के खिलाफ निष्क्रियता का विरोध करने के लिए मेट्टुपालयम में गिरफ्तारी दी। वो दक्षिण और तमिलनाडु में भाजपा के सबसे वरिष्ठ नेताओं में से हैं। 2014 में कोयम्बटूर निर्वाचन क्षेत्र से लोकसभा के लिए भाजपा का उम्मीदवार नामित किया गया। तमिलनाडु की दो बड़ी पार्टी डीएमके और एआईएडीएमके के गठबंधन के बिना उन्होंने 3 लाख 89 हजार 000 से अधिक मतों के साथ दूसरा स्थान हासिल किया।

कोयम्बटूर से 2019 के चुनाव के लिए एक बार फिर से पार्टी का उम्मीदवार बनाया गया। वर्तमान में वह भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य हैं। उन्हें पार्टी के आलाकमान द्वारा केरल भाजपा प्रभारी नियुक्त किया गया । वे 2016 से 2019 तक अखिल भारतीय कॉयर बोर्ड के अध्यक्ष रहे। यह सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम मंत्रालय के अंतर्गत आता है।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement